Connect with us

मिर्ज़ापुर

जिला महिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। जिला महिला अस्पताल में राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य नीलम प्रभात की अध्यक्षता में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवजात बच्चियों के हाथों केक कटवाकर उनका जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही उन्हें उपहार के रूप में बेबी नेट बेड और बेबी किट भी भेंट किए गए।

कार्यक्रम के दौरान नीलम प्रभात ने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और मौजूद चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महिला सशक्तिकरण हब से जुड़े कर्मियों ने नवजात बच्चियों के परिजनों को कन्या सुमंगला योजना के तहत तुरंत आवेदन करने की प्रक्रिया से अवगत कराया।

Loading...

जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने उपस्थित अभिभावकों को कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना समेत विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और इनका लाभ उठाने के लिए आवेदन करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का लोगो भी चस्पा किया गया और विभागीय योजनाओं के पंपलेट वितरित किए गए।

इस अवसर पर अस्पताल परिसर में नवजात बच्चियों के नाम पर अमरूद के पौधे भी लगाए गए। कार्यक्रम में प्रभारी महिला चिकित्सालय, डॉ. आशुतोष (चाइल्ड स्पेशलिस्ट), अन्य डॉक्टर, नर्सें और महिला कल्याण विभाग की ओर से डॉ. मंजू यादव, पूजा मौर्य, दिव्या जायसवाल, शालिनी, सीता सिंह, मोनू सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page