Connect with us

मिर्ज़ापुर

जिलाधिकारी ने विंध्याचल में विकास कार्यों का लिया जायजा

Published

on

Loading...
Loading...

चौड़ीकरण और नाला निर्माण में तेजी के निर्देश

मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बुधवार को मां विंध्यवासिनी धाम विंध्याचल क्षेत्र का दौरा कर वहां चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय और डिप्टी कलेक्टर शक्ति प्रताप सिंह के साथ उन्होंने पुरानी वीआईपी रोड, स्टेशन रोड, पटेंगरा नाला और प्रस्तावित पटेंगरा नाला हेलीपैड क्षेत्र का जायजा लिया।

Loading...

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि चौड़ीकरण और नाली निर्माण के कार्यों में तेजी लाई जाए और इन्हें शारदीय नवरात्रि से पूर्व हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अब तक अपनी भूमि की रजिस्ट्री नहीं कराई है, उनसे शीघ्र रजिस्ट्री करवा कर आवश्यक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी की जाए।

नगर पालिका को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि पटेंगरा नाले के पास अस्थायी रूप से लगी दुकानों को तत्काल हटाया जाए और दुकानदार अपनी दुकान को निर्धारित सीमा के भीतर ही संचालित करें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page