Connect with us

मिर्ज़ापुर

मिर्जापुर में विश्व ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर मिर्जापुर के बिसखुरी स्थित खेल स्टेडियम परिसर में जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में एक भव्य खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न खेलों में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर-सोनभद्र के चेयरमैन जगदीश सिंह पटेल उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई, जहां जिला ओलंपिक संघ मिर्जापुर के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के सहसंयुक्त सचिव एस. पी. त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।

इसके साथ ही जिला क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह, एथलेटिक्स संघ के राकेश त्रिपाठी, कबड्डी संघ से हूबलाल, खो-खो संघ से आलोक यादव, कुश्ती व हॉकी संघ से अनवर हुसैन, पावरलिफ्टिंग संघ से कमलापति त्रिपाठी, योगासन संघ से योगी ज्वाला सिंह, ताइक्वांडो संघ से रामू सोनकर, नेटबॉल संघ से विवेक मिश्र तथा तैराकी संघ से कैलाश निषाद सहित अन्य संघों के प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण व बैज लगाकर अतिथियों का स्वागत किया।इस सम्मान समारोह में वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो, तैराकी, ताइक्वांडो, कुश्ती, योगासन और फुटबॉल से जुड़े कुल पांच-पांच खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में मंत्री आशीष पटेल ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आयोजन समिति को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने सुझाव दिया कि जिला ओलंपिक संघ तहसील स्तर पर खेलों के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करे, ताकि जनपद में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके।

कार्यक्रम में विभिन्न खेल संघों के सचिव, खेल विभाग के संतोष यादव, वॉलीबॉल से जुड़े रविन्द्र प्रताप सिंह, विक्रम सिंह, विजय सिंह, महेंद्र मौर्य, विनोद कुमार बिंद, प्रवीण आर्य समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार सिंह ‘ग्रीन गुरु’ ने किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page