Connect with us

मिर्ज़ापुर

सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गई जनता की समस्याएं, 93 में से 21 का मौके पर निस्तारण

Published

on

मिर्जापुर। शासन के निर्देशानुसार जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील सदर में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा और मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने जनता की शिकायतें सुनीं। कुल 93 प्रार्थना पत्रों में से 21 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सौंपा गया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि फरियादियों को बार-बार तहसील या जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए अधिकारी पूरी निष्ठा से सुनवाई करें और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

भूमि विवाद और रकबे संबंधी अधिकतर शिकायतों को देखते हुए कानूनगो और लेखपालों की संयुक्त टीम गठित कर पैमाइश के निर्देश दिए गए।ग्राम बिरोही में गलत वरासत दर्ज करने के मामले में संबंधित लेखपाल सच्चिदानंद जायसवाल को कारण बताओ नोटिस जारी कर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। वहीं, ग्राम हरगढ़ को तालाब से जोड़ने के संबंध में आए एक आवेदन पर जिलाधिकारी ने MCD, नायब तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि तालाबों का क्लस्टर बनाते हुए जल संचयन की प्रक्रिया को लागू किया जाए।

अन्य तहसीलों में भी समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील चुनार में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व देवेंद्र प्रताप सिंह के समक्ष 68 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 2 का मौके पर निस्तारण किया गया।

तहसील मड़िहान में 84 में से 5 प्रकरणों का और तहसील लालगंज में 97 में से 9 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।तहसील सदर में अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, उप जिलाधिकारी गुलाब चंद्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीएल वर्मा, तहसीलदार तरुण प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa