Connect with us

अपराध

बच्ची पैदा होने पर छोड़कर भागी युवती, आवारा कुत्तों ने नोच डाला शव

Published

on

Loading...
Loading...

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू स्थित सरकारी सिविल अस्पताल में एक शर्मनाक घटना सामने आयी है, जहां एक आवारा कुत्ता नवजात शिशु के शव को मुंह में दबाए भाग रहा था। यह घटना शनिवार देर रात 1:30 से 2 बजे के बीच हुई। घटना के दौरान अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने कुत्ते को भगाकर बच्चे के शव को कब्जे में लिया।

सिविल अस्पताल के प्रभारी डॉ. एच. आर. वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि 17 वर्षीय एक लड़की शौचालय में गई थी, जहां संभवत: उसने बच्चा जन्म दिया। उस लड़की को पेट दर्द की शिकायत पर शुक्रवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लड़की कुछ देर बाद एक अज्ञात व्यक्ति के साथ अस्पताल से फरार हो गयी।

डॉ. वर्मा ने बताया कि नवजात शिशु मृत पैदा हुआ था। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह प्रसव समय से पहले हुआ था। शव को शवगृह में रखा गया है।

महू पुलिस ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। अस्पताल प्रशासन ने सभी सीसीटीवी फुटेज जांच एजेंसियों को सौंप दी हैं ताकि मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

Advertisement

यह घटना अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अस्पताल के प्रभारी ने कहा कि मामले की तह तक जाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page