Connect with us

राज्य-राजधानी

सहकार भारतीय और हिन्दू बुनकर कल्याण समिति ने सरकार से की विशेष योजनाओं की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बुनकर समाज के हितों को लेकर गुरुवार को राजधानी लखनऊ में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। सहकार भारतीय के उत्तर प्रदेश बुनकर प्रकोष्ठ के प्रमुख शैलेश प्रताप सिंह और हिन्दू बुनकर कल्याण समिति के प्रदेश महासचिव अनिल मुंद्रा ने संयुक्त रूप से प्रदेश सरकार के समक्ष बुनकरों की समस्याएं रखीं और उनके समाधान की मांग की।

इस सिलसिले में दोनों प्रतिनिधियों ने माननीय स्टाम्प एवं पंजीयन राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल के सहयोग से MSME एवं कपड़ा मंत्री राकेश सचान से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान बुनकरों की मूलभूत समस्याओं, सरकारी योजनाओं की पहुंच, उत्पादों के विपणन और आर्थिक-सामाजिक सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रतिनिधियों ने मंत्री से आग्रह किया कि बुनकरों को सरकारी योजनाओं का लाभ सरलता से मिले, उनके उत्पादों को देश-विदेश के बाजारों तक पहुंचाया जाए और उनके लिए विशेष कल्याणकारी योजनाएं लागू की जाएं, जिससे उनका जीवनस्तर सुधर सके।

मंत्री राकेश सचान ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि सभी उठाए गए मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी और बुनकर समाज के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Advertisement

इस मौके पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि यह पहल न केवल बुनकरों को राहत पहुंचाने की दिशा में अहम है, बल्कि इससे उनके सामाजिक व आर्थिक भविष्य के लिए स्थायी समाधान की राह भी प्रशस्त होगी।

सरकारी तंत्र और सामाजिक संगठनों के इस समन्वित प्रयास से यह उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के लाखों बुनकरों की दशा और दिशा दोनों में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page