Connect with us

गाजीपुर

बारात से लौट रही कार खाई में गिरी

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के अमारी गेट से लगभग एक किलोमीटर दूर झोटरी मुख्य मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया। चिरैयाकोट से बारात से लौट रही एक Fronx कार (नं. 24 BH 1263 G) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक और उसमें सवार तीन महिलाएं बाल-बाल बच गईं, जबकि एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज रफ्तार में अमारी की ओर से आ रही थी। तभी मां राधिका बिल्डिंग मटेरियल्स के पास सड़क किनारे बालू उतार रहे एक खड़े ट्रक से कार दाहिने हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई और अंत में खाई में जा गिरी।

Advertisement

कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार सत्यप्रकाश शर्मा, निवासी धामूपुर, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें परिजनों द्वारा तत्काल मऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कार में सवार सभी लोग, जिन्हें केवल मामूली चोटें आईं, प्राथमिक उपचार के बाद घर लौट गए।

हादसे की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जुट गई। कार को निकालने के लिए ट्रैक्टर और क्रेन की मदद से घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

दुल्लहपुर थाना प्रभारी सर्वजीत यादव ने बताया कि घटना को लेकर अब तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। यदि कोई शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि कार किसी पेड़ या बिजली के खंभे से टकरा जाती, तो बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था। सौभाग्य रहा कि समय रहते बड़ा हादसा टल गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page