गाजीपुर
पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को भुड़कुड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर मंझनपुर चट्टी के पास से पकड़ा गया आरोपी, मामले में विधिक कार्रवाई जारी
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर मंझनपुर चट्टी से भुड़कुड़ा जाने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बाबूलाल राम (45) पुत्र स्व. बिरजूराम, निवासी ग्राम मंझनपुर कला, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। आरोपी थाना भुड़कुड़ा में दर्ज मुकदमा संख्या 214/2026 में वांछित था। उसके खिलाफ धारा 65(2) बीएनएस तथा 5M/5N/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से आरोपी के संबंध में सूचना मिलने के बाद टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से किसी प्रकार की बरामदगी नहीं हुई।
पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास फिलहाल इसी मुकदमे से संबंधित है। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह मय हमराह थाना भुड़कुड़ा पुलिस शामिल रही।
