वाराणसी
पूर्व शिक्षिका कुमुद सिंह के निधन से शोक की लहर
तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब में भी शोक, अधिवक्ताओं और क्षेत्रवासियों ने जताई संवेदना
राजातालाब (वाराणसी)। तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के पूर्व महामंत्री प्रदीप सिंह की माता एवं पूर्व शिक्षिका कुमुद सिंह (72) पत्नी स्व. वीरेंद्र कुमार सिंह का शनिवार देर रात करीब दो बजे हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, अधिवक्ताओं, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।
शिक्षा के क्षेत्र में दिया महत्वपूर्ण योगदान
स्थानीय लोगों के अनुसार कुमुद सिंह एक कुशल, समर्पित और कर्मठ शिक्षिका थीं। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान शिक्षा के माध्यम से कई विद्यार्थियों के जीवन को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के कारण वह क्षेत्र में सभी के बीच लोकप्रिय थीं।
बार एसोसिएशन में भी शोक
कुमुद सिंह के निधन से तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब में भी शोक का माहौल है। अधिवक्ताओं ने उनके निधन को परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। अधिवक्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
परिवार में पसरा मातम
कुमुद सिंह अपने पीछे पुत्र प्रदीप सिंह सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं क्षेत्रवासियों में भी उनके निधन को लेकर गहरा दुख है। लोगों ने कहा कि एक समर्पित शिक्षिका और सरल व्यक्तित्व के रूप में कुमुद सिंह की स्मृतियां हमेशा लोगों के बीच बनी रहेंगी।
