Connect with us

गाजीपुर

मॉक ड्रिल में छात्रों ने सीखा सुरक्षा और प्राथमिक उपचार का अभ्यास

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर)। ग्राम्य भारती पूर्व माध्यमिक शिक्षालय, नंदगंज में बुधवार को केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी मॉक ड्रिल एडवाइजरी के तहत सुरक्षा अभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सायरन बजाकर एयर स्ट्राइक और मिसाइल हमलों की स्थिति में बचाव के तरीके सीखे।

मॉक ड्रिल के दौरान बच्चों ने ‘एयर रेड सायरन’ के माध्यम से हवाई हमले की चेतावनी का अभ्यास किया और यह प्रदर्शित किया कि इस स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर कैसे शीघ्र पहुंचा जाए। छात्रों ने संगठित रूप से सुरक्षित स्थानों की ओर रुख करते हुए आपदा की स्थिति में अनुशासित ढंग से व्यवहार करने का अभ्यास किया।

इसके साथ ही छात्रों ने घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार देते हुए उन्हें स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने की प्रक्रिया का भी प्रदर्शन किया। इस अभ्यास का उद्देश्य छात्रों को आपात स्थितियों में आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना था।

Advertisement

इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य विनीत कुमार शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “सीमा पर पाकिस्तान के साथ युद्ध की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई एडवाइजरी का पालन हम सभी को गंभीरता से करना चाहिए। छात्र न केवल स्वयं जागरूक बनें बल्कि अपने परिवारजनों और आस-पड़ोस के लोगों को भी सतर्क करें। भारतीय सेना हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम और तत्पर है।”

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page