Connect with us

गाजीपुर

पुलिस मुठभेड़ में दो गौ-तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद की थाना बहरियाबाद और थाना सादात की संयुक्त टीम ने मिर्जापुर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद दो कुख्यात गौ-तस्करों को गोली लगने के बाद दबोच लिया। इनके कब्जे से दो देसी पिस्तौल, कारतूस और 11 गोवंश से लदी इंट्रा मैजिक पिकअप बरामद हुई।

संदिग्ध वाहन को रोका, पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश

बहरियाबाद थाने की टीम जब मिर्जापुर क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी, तभी नीले त्रिपाल से ढकी एक बिना नंबर की तेज़ रफ्तार मैजिक पिकअप ने चौंका दिया। रुकने का इशारा करने पर चालक ने वाहन पुलिस टीम पर चढ़ाने की कोशिश की और प्यारेपुर चट्टी की ओर भागने लगा।

Advertisement


सूचना मिलते ही थाना सादात की टीम ने मोर्चा संभाला और मिर्जापुर-सादात मार्ग पर बदमाशों को चारों ओर से घेर लिया। घबराए गौ-तस्करों ने गाड़ी खंभे से टकरा दी और उतरते ही पुलिस पर गोलियां चलाने लगे। लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी और उन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया।

गिरफ्तार गौ-तस्करों की पहचान सोनू यादव (निवासी पचरासी, थाना नंदगंज) और सभाजीत उर्फ शालू यादव (निवासी लक्षिरामपुर, थाना बहरियाबाद) के रूप में हुई है। सोनू यादव पर गोकशी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत आठ से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सभाजीत पर गौहत्या और विद्युत चोरी के मामले दर्ज हैं।

गिरोह का माफीनामा – “हमें माफ कर दो, हमसे गलती हो गई…”

पूछताछ में दोनों बदमाशों ने स्वीकार किया कि वे पूर्व में कई बार गौ-तस्करी कर चुके हैं और पकड़े जाने के डर से फायरिंग की। शर्मनाक बात यह रही कि गिरफ़्तारी के बाद दोनों घिघियाते हुए बोले – “हमें माफ कर दो, हमसे गलती हो गई।”

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page