Connect with us

भदोही

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Published

on

Loading...
Loading...

गांवों, कस्बों और शिक्षण संस्थानों में चौपाल लगाकर बताए सुरक्षा उपाय और हेल्पलाइन नंबर

आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और महिला अधिकारों की दी जानकारी

भदोही। उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत सोमवार को जनपद भदोही में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने गांव, कस्बों, मोहल्लों, शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थलों पर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया।

पुलिस टीमों ने ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से संवाद किया और महिलाओं की समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण का भरोसा दिलाया। छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के उपाय, गुड टच-बैड टच की पहचान, महिला अधिकारों और महिला संबंधी अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।

छेड़खानी पर 1090 पर करें शिकायत

महिलाओं एवं बालिकाओं को बताया गया कि बस, रास्ते या सार्वजनिक स्थान पर मनचलों द्वारा छेड़खानी की घटना होने पर भयभीत न हों। तत्काल 1090 वीमेन पावर लाइन पर शिकायत करें अथवा नजदीकी थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराएं।

Advertisement

पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य माध्यमों का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह दी। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बताई गईं।

हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 एंबुलेंस, 108 एंबुलेंस, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा और 1930 साइबर हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।

पुलिस टीमों ने महिलाओं को यातायात नियमों का पालन करने तथा परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान “सुरक्षित बेटी, स्वावलंबी नारी—मिशन शक्ति की यही तैयारी” और “हर कदम पर सुरक्षा का अहसास, मिशन शक्ति है आपके पास” जैसे संदेशों के माध्यम से महिलाओं में सुरक्षा और आत्मविश्वास की भावना मजबूत करने का प्रयास किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page