Connect with us

भदोही

एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Published

on

Loading...
Loading...

जनसुनवाई में शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

समयबद्ध कार्रवाई के साथ पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता और पारदर्शिता बरतने पर जोर

भदोही। पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें गंभीरता से सुनीं। इस दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किए।

पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही पीड़ितों को न्याय दिलाने में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बरतने पर विशेष जोर दिया।

जनविश्वास मजबूत करने पर जोर

एसपी अभिनव त्यागी ने कहा कि भदोही पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता पीड़ितों की समस्याओं का निष्पक्ष समाधान कर जनता का विश्वास और मजबूत करना है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page