Connect with us

भदोही

पांच पुलिस अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस लाइन ज्ञानपुर में आयोजित हुआ विदाई समारोह, क्षेत्राधिकारी ने भेंट किए उपहार

सेवाकाल में निष्ठा और कर्तव्यपरायणता की सराहना, सुखमय जीवन की दी शुभकामनाएं

भदोही। जनपद भदोही में तैनात पांच पुलिस अधिकारियों ने अधिवर्षता आयु पूरी करने के बाद सोमवार को पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति प्राप्त की। इस अवसर पर पुलिस लाइन ज्ञानपुर में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में क्षेत्राधिकारी लाइन धीरेन्द्र सिंह ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को उपहार भेंट कर उनके आगामी जीवन के लिए सुखमय, स्वस्थ एवं समृद्ध रहने की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इन अधिकारियों ने पूरी की सेवा

सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक राम गोविन्द सिंह, राम समुद्र यादव, रविन्द्र प्रसाद गुप्ता, शिवचन्द्र राम और आदित्य नारायण मिश्र शामिल रहे।

Advertisement

पुलिस विभाग के अनुसार सभी अधिकारियों ने अपने सेवाकाल में निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। विदाई समारोह में अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने उनके अनुभवों और सेवाओं की सराहना की।

समारोह में जनपद के अधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के स्वस्थ, सुखमय एवं समृद्ध जीवन की कामना की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page