Connect with us

वाराणसी

कांशीराम आवास के जर्जर भवनों पर सपा नेता ने खोला मोर्चा

Published

on

Loading...
Loading...

हादसों के बाद जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा ऑडिट और तत्काल मरम्मत की मांग

10 दिनों में छज्जे-बरामदे गिरने की दो घटनाओं का दावा, एक की मौत और कई घायल; खुली नालियों की सफाई की भी मांग

वाराणसी। शिवपुर स्थित मान्यवर कांशीराम आवास योजना में जर्जर भवनों और हादसों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को सपा नेता जीशान अंसारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर कॉलोनी में तत्काल सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।

10 दिनों में दो हादसों का दावा

ज्ञापन के माध्यम से नेताओं ने बताया कि पिछले 10 दिनों में कॉलोनी में बरामदे और छज्जे गिरने की दो घटनाएं हो चुकी हैं। उनके मुताबिक, हादसों में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। प्रतिनिधिमंडल ने जर्जर भवनों के कारण स्थानीय निवासियों की जान-माल पर खतरा होने की बात कही।

जर्जर भवनों का हो सुरक्षा ऑडिट

जीशान अंसारी ने कहा कि कॉलोनी के लोग भय के माहौल में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने जर्जर छज्जों और बरामदों के साथ ही भवनों की स्थिति का तत्काल सुरक्षा ऑडिट कराने तथा अति-संवेदनशील हिस्सों की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की।

Advertisement

सपा नेता पुनीत मौर्य ने कहा कि कॉलोनी में खुली नालियों के कारण गंदा पानी और कचरा जमा हो रहा है। उन्होंने नालियों की सफाई कराने और उन्हें ढकने की व्यवस्था किए जाने की मांग रखी।

मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग

सपा नेता शुभम सेठ गोलू ने हादसे में मृत व्यक्ति के परिजनों को उचित आर्थिक मुआवजा देने तथा घायलों को नि:शुल्क और समुचित उपचार उपलब्ध कराने की मांग की।

वहीं सपा नेता इमरान खुर्शीद ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने कॉलोनी के निवासियों की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर जल्द कार्रवाई नहीं की तो क्षेत्रीय जनता के साथ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में शिवेंद्र राय, सोनू सोनकर, इमरान रज़ा, अजीजुर्रहमान, सोनी सेठ, चंदा देवी, हीरामनी, मुन्नी देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page