मऊ
सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
मऊ। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ एवं पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मऊ एवं क्षेत्राधिकारी घोसी के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना दोहरीघाट के नेतृत्व में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अमर्यादित टिप्पणी करने के कारण आमजन में व्याप्त आक्रोश को दृष्टिगत रखते हुए थाना दोहरीघाट पर मु0अ0सं0 0023/2025 धारा 67 आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
इस प्रकरण में आरोपी निरंजन राव पुत्र वीरेंद्र प्रसाद निवासी ग्राम चक गीवानदास थाना दोहरीघाट जनपद मऊ को थाना दोहरीघाट पुलिस टीम द्वारा शनिवार को प्रातः करीब 10:05 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में थाना दोहरीघाट के प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुबाषचंद्र यादव, मुख्य आरक्षी राजबहादुर यादव एवं आरक्षी संदीप यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
