Connect with us

बलिया

सरयू का कहर: वशिष्ठ नगर-गोपाल नगर में तेज कटान, आबादी पर मंडराया खतरा

Published

on

Loading...
Loading...

नदी महज 40 मीटर दूर, खेतों के बाद अब मकानों पर संकट; ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य की मांग की

जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का आरोप, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

बैरिया (बलिया)। सुरेमनपुर दियरांचल के वशिष्ठ नगर और गोपाल नगर क्षेत्र में सरयू (घाघरा) नदी का कटान लगातार तेज होता जा रहा है। भूपनाथ के डेरा से लेकर बकुलहा तक हो रहे भीषण कटान से किसानों की उपजाऊ जमीन नदी में समाती जा रही है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों के अनुसार स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी है। नदी अब दोनों गांवों की आबादी से मात्र करीब 40 मीटर की दूरी पर पहुंच गई है। कटान के कारण राजू सिंह, धनंजय सिंह, शिवमुनि यादव और लालजी सिंह सहित कई परिवारों के मकान खतरे की जद में आ गए हैं। किसान अपनी आंखों के सामने खेत और आशियाने उजड़ते देख चिंता और भय में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की गंभीर समस्या के बावजूद जनप्रतिनिधियों की ओर से अपेक्षित पहल नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद अब तक प्रभावी कटानरोधी कार्य शुरू नहीं कराया गया है।

Advertisement

पीड़ित ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से तत्काल बाढ़ एवं कटानरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो वे आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page