Connect with us

जौनपुर

आरसेटी ने महिलाओं को स्वरोजगार का दिया प्रशिक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को घरेलू उद्योगों से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

साइबर सुरक्षा, वित्तीय साक्षरता और सरकारी योजनाओं के प्रति भी किया गया जागरूक

जौनपुर(रामनगर)। बराई गांव में आरसेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान), जौनपुर एवं आरोह फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के अवसरों से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना तथा विभिन्न सरकारी बीमा योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम में आरसेटी के प्रशिक्षक जगदीश ने महिलाओं को सैनिटरी उत्पाद, सोडा, साबुन, हार्पिक सहित अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुओं के निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि इन उत्पादों का निर्माण कर महिलाएं अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर आय का स्थायी स्रोत विकसित कर सकती हैं।

आरोह फाउंडेशन के वित्तीय सलाहकार आशीष पटेल ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए महिलाओं को इनके लाभ और पात्रता से अवगत कराया। साथ ही साइबर फ्रॉड से बचाव, वित्तीय सुरक्षा, बैंकिंग जागरूकता और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति भी उन्हें सचेत किया।

Advertisement

कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी सीएलएफ अध्यक्ष, समूह सखी, आजीविका सखी, बैंक सखी तथा स्वयं सहायता समूह की सदस्य सावित्री, बबीता, अनुराधा, पुष्पा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में उपयोगी पहल बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता जताई। आयोजकों ने भविष्य में भी महिलाओं के कौशल विकास एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रखने का आश्वासन दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page