Connect with us

जौनपुर

जफराबाद थाने के तीन रिक्रूट बने सब इंस्पेक्टर

Published

on

Loading...
Loading...

कविता चौधरी, नागेंद्र पांडेय और अजित खरवार ने विभागीय चयन परीक्षा में पाई सफलता

थाना परिसर में जश्न का माहौल, पुलिसकर्मियों ने मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं

जफराबाद (जौनपुर)। स्थानीय थाना जफराबाद में तैनात तीन रिक्रूट पुलिसकर्मियों कविता चौधरी, नागेंद्र पांडेय और अजित खरवार का विभागीय चयन परिणाम में उपनिरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) पद पर चयन हुआ है। परिणाम घोषित होते ही थाना परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई।

तीनों की सफलता पर थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी सहित थाना परिवार के पुलिसकर्मियों ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उपनिरीक्षक मुख्तार राम सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना की।

थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी ने कहा कि तीनों रिक्रूट पुलिसकर्मियों की सफलता पूरे थाना परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि उपनिरीक्षक के रूप में भी वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

Advertisement

वहीं, नवचयनित उपनिरीक्षकों ने अपनी सफलता का श्रेय वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन, परिवार के सहयोग और निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि आगे भी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ पुलिस सेवा में बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page