Connect with us

वाराणसी

दुकान बंद कर लौट रहे कारोबारी पर हमला

Published

on

Loading...
Loading...

बैग छीनकर 15 हजार रुपये लेकर फरार

झगड़ा देख रुकना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा; पांच अज्ञात समेत सात पर मुकदमा

पिंडरा (वाराणसी)। फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दुकान बंद कर घर लौट रहे एक कारोबारी पर आधा दर्जन युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट कर 40 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया। हालांकि शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और बैग बरामद कर लिया, लेकिन उसमें रखे 40 हजार रुपये में से 15 हजार रुपये गायब मिले।

फूलपुर बाजार निवासी नीरज कुमार सिंह, पुत्र महेश्वरी सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अमूल कंपनी के पास उनकी टायर की दुकान है। मंगलवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच दुकान बंद कर वह अपनी कार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पास स्थित एक कैंटीन पर कुछ लोगों के बीच मारपीट हो रही थी। वह वहां रुके ही थे कि अचानक मौजूद लोगों ने उन पर हमला कर दिया और उनका बैग छीन लिया।

पीड़ित के अनुसार बैग में 40 हजार रुपये रखे थे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एक आरोपी को पकड़ लिया। बैग तो बरामद हो गया, लेकिन उसमें रखी नकदी में 15 हजार रुपये कम मिले।

Advertisement

नीरज का आरोप है कि विरोध करने पर हमलावरों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उनकी पिटाई की, जिससे उन्हें चोटें आईं।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अजय वर्मा पुत्र केशव राम वर्मा एवं आशीष पाठक पुत्र बुद्धसागर पाठक निवासी भवनीयापुर, बनसुधरी (बहराइच) सहित पांच अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि आरोपी अमूल फैक्ट्री में कार्यरत हैं। पुलिस मामले की जांच कर अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page