Connect with us

बलिया

पुलिस पिटाई से मौत का मामला गरमाया, गायघाट पहुंचेगा सपा का प्रतिनिधिमंडल

Published

on

Loading...
Loading...

अखिलेश यादव के निर्देश पर वरिष्ठ नेताओं का दल करेगा पीड़ित परिवार से मुलाकात, घटना की करेगा पड़ताल

दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की उठाई मांग

बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट गांव निवासी कामजी गोंड की कथित पुलिस पिटाई से हुई मौत के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए 17 जुलाई को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल भेजने का निर्णय लिया है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गठित प्रतिनिधिमंडल गायघाट गांव पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात करेगा, शोक संवेदना व्यक्त करेगा और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाएगा। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने 14 जुलाई को आधिकारिक पत्र जारी किया है।

प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव रामगोविन्द चौधरी, सांसद सनातन पाण्डेय और रामशंकर राजभर, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्यास जी गौड़, अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती तथा विधायक जियाउद्दीन रिज़वी सहित कई वरिष्ठ नेता और विधायक शामिल रहेंगे।

Advertisement

सपा के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा पीड़ित, शोषित और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि गायघाट की घटना में पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई की मांग करती है।

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगी और पूरे मामले पर नजर बनाए रखेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page