Connect with us

वाराणसी

समाजिक संस्था ने मलिन बस्तियों के 150 गरीब बच्चों को शिक्षा के अधिकार से जोड़ा

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

Loading...

वाराणसी| नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था के द्वारा नगवा, नरिया, ककरमत्ता , करौंदी ,पुराने पुल, सुंदरपुर, कज्जाकपुरा, रोहनिया, बजरडीहा ,रानीपुर, सुदामापुर आदि वार्ड के मलिन बस्तियों में महिलाओं को जागरूक करके लगभग 150 गरीब बच्चों को शिक्षा के अधिकार से जोड़ा गया l संस्था की अध्यक्ष ममता ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा लगातार वाराणसी के सभी मलिन बस्तियों में जाकर महिलाओं को नेतृत्व की क्षमता के विकास मे शिक्षा का क्या महत्व है इसके विषय में जागरूक किया जा रहा है तथा राइट टू एजुकेशन के अंतर्गत ,स्कूल ना जा पाने वाले 150 गरीब बच्चों को शिक्षा के अधिकार से जोड़ते हुए स्कूल में एडमिशन कराने हेतु आर टी ई की सूची में आए हुए बच्चों के जरूरी दस्तावेजों को उनके अभिभावकों को वितरण भी किया गया l इस जागरूकता मुहिम के अंतर्गत हर मलिन बस्तियों में लड़कियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके अंदर नेतृत्व की क्षमता का विकास करने के लिए सामाजिक ,आर्थिक, शारीरिक तथा मानसिक रूप से उन्हें सशक्त बनाने की कोशिश की जा रही है lइन कार्यों में संस्था के विजय कुमार ,अनीश खान, विष्णु गोंड ,रहनुमा, सुषमा आर्य, विशाखा, सुशीला, सीमा वर्मा, सुधा देवी ,अनीता पटेल ,बेबी यादव, संजू देवी , साधना देवी आदि लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा l

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page