Connect with us

गाजीपुर

सफाई कर्मचारियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न

Published

on

Loading...
Loading...

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन यूनिट गाज़ीपुर के सौजन्य से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन मुख्य अतिथि औषधि निरीक्षक गाजीपुर बृजेश मौर्य के आतिथ्य में नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद के परिसर में किया गया। यह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर नगर अध्यक्ष रईस अहमद के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद के समस्त महिला-पुरुष सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांच के अंतर्गत बीपी, शुगर, खून जांच के साथ ही साथ चर्म रोग, श्वास एवं फेफड़ा से संबंधित रोगों का जांच किया गया। साथ ही विभिन्न रोगों से संबंधित दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया, जिसमें कुल 125 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। उक्त कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा पहल के अंतर्गत स्वास्थ्य उत्सव के रूप में आयोजित किया गया।

Loading...

इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डॉक्टर अकबर, डॉक्टर एहसान, डॉक्टर नेहा फारुकी के साथ ही फार्मासिस्ट गुलाम सरवर, एहसान एवं आबिद के अलावा सभासद खालिद अंसारी एवं सितारा देवी का विशेष योगदान रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page