Connect with us

गाजीपुर

महिलाओं को दी गई सुरक्षा और स्वावलंबन की जानकारी

Published

on

Loading...
Loading...

दुल्लहपुर (गाजीपुर) । महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति अभियान का पांचवां चरण गाजीपुर में शुरू हुआ। क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा चोभ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्कूलों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, बैंकों और बाजारों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

सीओ चोभ सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को न केवल सुरक्षित बनाना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त करना भी है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को कई महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस सेवा 112, और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शामिल हैं। साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए उपलब्ध एंबुलेंस सेवा 102 और 108 की जानकारी भी साझा की गई।

अभियान में दुल्लहपुर थाना अध्यक्ष कमलेश कुमार भी शामिल रहे। सीओ ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी समस्या की स्थिति में वे सीधे उनसे या थानाध्यक्ष से संपर्क कर सकती हैं।

Advertisement

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं शामिल हुईं। उन्होंने सक्रिय रूप से प्रश्न पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान भी किया। इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और कहा कि ऐसे अभियानों से महिलाओं में जागरूकता और आत्मविश्वास दोनों बढ़ते हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page