Connect with us

मनोरंजन

श्रेया घोषाल का मुंबई कॉन्सर्ट टला, बतायी वजह

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई | प्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल का 10 मई को मुंबई के जिओ वर्ल्ड गार्डन, BKC में होने वाला बहुप्रतीक्षित कॉन्सर्ट अब निर्धारित तिथि पर नहीं होगा। यह शो ऑल हार्ट्स टूर का हिस्सा था।

श्रेया घोषाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया, “मेरे प्यारे फैन्स, भारी मन से आपको बताना चाहती हूं कि मेरा मुंबई में होने वाला कॉन्सर्ट अब देश के वर्तमान हालातों को देखते हुए कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। यह शो मेरे लिए बेहद खास है, लेकिन इस समय एक कलाकार के साथ-साथ एक नागरिक होने के नाते मुझे देश के साथ खड़ा होना जरूरी लगा।”

शो कैंसिल नहीं, केवल पोस्टपोन
श्रेया ने यह भी स्पष्ट किया कि शो रद्द नहीं हुआ है, केवल स्थगित किया गया है। उन्होंने लिखा, “मैं वादा करती हूं कि हम बहुत जल्द मिलेंगे। नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। जिन लोगों ने टिकट खरीदे हैं, वे उसी टिकट के साथ नए शो में शामिल हो सकेंगे। हमारे टिकटिंग पार्टनर BookMyShow सभी टिकट होल्डर्स से संपर्क करेंगे।”

Advertisement

पहले भी रद्द हुआ था सूरत शो
गौरतलब है कि इससे पहले श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने 26 अप्रैल को सूरत में होने वाला शो भी रद्द कर दिया था। यह फैसला उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लिया था। आयोजकों और टीम ने यह जानकारी साझा की थी कि सभी खरीदे गए टिकटों का पूरा रिफंड उसी माध्यम से किया जाएगा, जिससे भुगतान हुआ था।

देश के मौजूदा तनावपूर्ण माहौल के कारण कई बड़े इवेंट्स और फिल्म रिलीज़ प्रभावित हुए हैं। श्रेया घोषाल की यह संवेदनशीलता उनके फैंस के बीच सराही जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page