Connect with us

गाजीपुर

शादी के दिन 18 वर्षीय युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

परिजनों ने कोतवाली में दी तहरीर, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

जमानिया के लहुवार गांव का मामला, बेटी के गायब होने से परिवार में मचा कोहराम

जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के लहुवार गांव में शादी के दिन ही 18 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के पिता ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में लहुवार निवासी बेचु राजभर ने बताया कि उनकी पुत्री सविता कुमारी की शादी 19 जुलाई 2026 को तय थी। आरोप है कि शादी वाले दिन देर रात करीब दो बजे गांव निवासी नितीश राजभर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

काफी तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग

परिजनों के अनुसार, शादी की तैयारियों के बीच बेटी के अचानक गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों और रिश्तेदारों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पीड़ित पिता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

Advertisement

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी नितीश राजभर के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page