Connect with us

गाजीपुर

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए 4 अगस्त से साक्षात्कार

Published

on

Loading...
Loading...

दर्जी, हलवाई, बढ़ई, लोहार समेत विभिन्न ट्रेडों के अभ्यर्थियों का होगा चयन, मूल प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य

गाजीपुर। वित्तीय वर्ष 2026-27 में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत विभिन्न ट्रेडों में अभ्यर्थियों के चयन के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। ट्रेडवार साक्षात्कार 4 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र गाजीपुर स्थित उपायुक्त उद्योग कार्यालय में होंगे।

उपायुक्त उद्योग लोकेन्द्र कुमार ने बताया कि योजना के तहत आवेदन करने वाले पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर साक्षात्कार में शामिल होना होगा। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के दौरान अपलोड किए गए सभी मूल प्रमाणपत्र अपने साथ लाना अनिवार्य है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दर्जी ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 4, 5 और 6 अगस्त को होगा। हलवाई ट्रेड के लिए 7 अगस्त, बढ़ई के लिए 10 अगस्त, लोहार के लिए 11 अगस्त, नाई के लिए 12 अगस्त और राजमिस्त्री ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 13 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।

इसी प्रकार कुम्हार और मोची ट्रेड के अभ्यर्थियों को 14 अगस्त को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। वहीं टोकरी बुनकर और धोबी ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 17 अगस्त को होगा।

Advertisement

उपायुक्त उद्योग ने संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने ट्रेड के लिए निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक मूल अभिलेखों के साथ कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, गाजीपुर में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page