Connect with us

गाजीपुर

राज्य कर्मचारी खिलाड़ियों के चयन ट्रायल की तिथि बदली

Published

on

Loading...
Loading...

अब 13 अगस्त को होगा आयोजन

नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गोराबाजार में सुबह 10 बजे से ट्रायल, केवल नियमित सरकारी कर्मचारी ले सकेंगे हिस्सा

गाजीपुर। राज्य कर्मचारी महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के विभिन्न खेलों में होने वाले जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल की तिथि में बदलाव किया गया है। पूर्व में यह ट्रायल 6 अगस्त 2026 को निर्धारित था, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर अब 13 अगस्त 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, खेल भवन लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय गाजीपुर की ओर से चयन ट्रायल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोराबाजार के प्रांगण में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न खेलों के लिए महिला एवं पुरुष राज्य कर्मचारी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

जिला खेल कार्यालय के अनुसार सिविल सर्विसेज चयन ट्रायल में केवल नियमित सरकारी कर्मचारी ही प्रतिभाग कर सकेंगे। ऑटोनॉमस बॉडी, परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत और पुलिस विभाग के कर्मचारियों के साथ शिक्षक एवं सहायक अध्यापक आदि इसमें प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे।

Advertisement

चयन ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक महिला एवं पुरुष कर्मचारी खिलाड़ियों को अपने विभाग से प्राप्त आदेश की प्रति, पहचान पत्र (आईडी) और जन्मतिथि प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित तिथि पर सुबह 10 बजे उपस्थित होना होगा। उन्हें जिला खेल कार्यालय गाजीपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

खेल विभाग ने इच्छुक राज्य कर्मचारी खिलाड़ियों से निर्धारित दस्तावेजों के साथ समय से पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है। चयन एवं ट्रायल से संबंधित अधिक जानकारी के लिए क्रीड़ा विभाग, जिला खेल कार्यालय गाजीपुर से संपर्क किया जा सकता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page