Connect with us

गाजीपुर

ओबीसी छात्रवृत्ति के लिए समय-सारिणी जारी

Published

on

Loading...
Loading...

पांच अगस्त तक मास्टर डाटा अपडेट करें विद्यालय

कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ, शिक्षण संस्थानों को समय से प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

गाजीपुर। शैक्षिक सत्र 2026-27 में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के छात्र-छात्राओं के लिए पूर्वदशम छात्रवृत्ति कक्षा 9-10 एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति कक्षा 11-12 के ऑनलाइन आवेदन से लेकर छात्रवृत्ति वितरण तक की प्रक्रिया के लिए शासन ने समय-सारिणी जारी कर दी है।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा भांकर सरोज ने बताया कि निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार मान्यता प्राप्त विद्यालयों को मास्टर डाटाबेस में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के साथ आवश्यक अभिलेख जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष प्रस्तुत करने होंगे। नवीन शिक्षण संस्थाओं को इसके बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी।

विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा अपडेट करने सहित संबंधित प्रक्रिया के लिए 22 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। ऐसे में संबंधित शिक्षण संस्थानों को निर्धारित अवधि के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा विद्यालयों की मान्यता, स्वीकृत सीटों की संख्या एवं संस्थान की प्रोफाइल का ऑनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापन 23 जुलाई से 9 अगस्त 2026 तक किया जाएगा।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जनपद के पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति से संबंधित सभी शिक्षण संस्थानों को शासन द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार छात्रवृत्ति संबंधी प्रक्रिया समय से पूरी करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर प्रक्रिया में देरी होने से पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिलने में परेशानी हो सकती है। इसलिए सभी संबंधित संस्थान निर्धारित तिथियों के अंदर मास्टर डाटा अपडेट सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई पूरी करें, ताकि पात्र विद्यार्थियों को समय से छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिल सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page