Connect with us

वायरल

विजय की जीत पर पवन कल्याण का मजाकिया तंज, बोले- मुझे जलन हुई

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने विजय को लेकर बड़ा बयान दिया है। पवन कल्याण ने कहा कि उन्हें सीएम विजय को देखकर जलन होती है। विजय को बहुत जल्दी सफलता मिल गई, जबकि वह खुद 15 साल तक सड़कों पर संघर्ष करते रहे।

दरअसल, सोमवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पवन कल्याण मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने अपनी 15 साल लंबी राजनीतिक यात्रा का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं आजकल तमिलनाडु की राजनीति को देखता हूं। उन्होंने यह सब कितनी बेफिक्री से कर लिया। मुझे जलन हुई। उन्होंने कटआउट और होलोग्राम का इस्तेमाल कर खुशी-खुशी जीत हासिल कर ली।”

पवन कल्याण ने आगे कहा, “मैं तो पंद्रह साल से सड़कों पर घूम रहा हूं। एक राजनीतिक पार्टी चलाना मतलब लाखों लोगों को एक साथ लाना होता है। हम तो अपने ही परिवार के सदस्यों को एक बात पर राजी नहीं कर पाते।”

दरअसल, विजय (Chandrasekaran Joseph Vijay) और पवन कल्याण दोनों ही अभिनय की दुनिया से राजनीति में आए हैं। विजय ने 2024 में अपनी पार्टी टीवीके बनाई थी और 2026 में 108 सीटें जीतकर DMK और AIADMK के दशकों पुराने दबदबे को खत्म कर दिया।

वहीं, पवन कल्याण ने 2014 में अपनी जनसेना पार्टी की स्थापना की थी। हालांकि 2019 में आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली थी। पवन कल्याण खुद भी दोनों सीटों से चुनाव हार गए थे।

Advertisement

इसके बाद उन्होंने अपने संगठन को मजबूत किया और भाजपा व तेलुगु देशम पार्टी के साथ गठबंधन कर 2024 के चुनाव में सभी 21 सीटों पर जीत दर्ज की। इस चुनाव में पवन कल्याण ने पिठापुरम सीट से 70 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page