Connect with us

वाराणसी

युवक की हत्या से सनसनी, पीड़ित परिवार से मिले अजय राय

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बड़ागांव ब्लॉक के घमहापुर ग्राम सभा में मंगलवार को एक युवक की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, असामाजिक तत्वों ने मनीष सिंह नामक युवक की निर्मम हत्या कर दी, जिसके बाद पूरे इलाके में शोक और तनाव का माहौल बन गया है।

घटना की सूचना मिलते ही अजय राय, जो उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष हैं, तत्काल घमहापुर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

Loading...

प्रदेश अध्यक्ष के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी गांव पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने स्थानीय प्रशासन से बातचीत कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page