Connect with us

वाराणसी

बारिश-आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लहुराबीर में संकेतक बोर्ड गिरा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पूर्वांचल समेत वाराणसी में बुधवार दोपहर बाद आई तेज आंधी और बारिश ने व्यापक नुकसान पहुंचाया। शहर के कई हिस्सों में टिन शेड, पेड़, खंभे और होर्डिंग गिरने की घटनाएं सामने आईं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज हवाओं के चलते कई लोग घायल भी हुए।

लहुराबीर से कैंट स्टेशन जाने वाले मार्ग पर लगा एक बड़ा संकेतक बोर्ड आंधी के दौरान गिर गया, जिसकी चपेट में आकर दो दोपहिया वाहन दब गए। वहीं हुकुलगंज क्षेत्र में निर्माणाधीन दीवार गिरने से चार मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को डीडीयू अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

तेज बारिश और आंधी के कारण कई मार्गों पर आवागमन बाधित रहा। ग्रामीण इलाकों में भी नुकसान की खबरें हैं, जहां कई जगहों पर छप्पर उड़ गए और फसलों को क्षति पहुंची। कैंट स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में एक ऑटो रिक्शा पर हाईमास्ट गिरने की घटना भी सामने आई, जिसे बाद में हटाया गया।

Loading...
Advertisement

दोपहर बाद अचानक मौसम बिगड़ने से शहर में अंधेरा छा गया और शाम चार बजे ही रात जैसा दृश्य दिखाई देने लगा। घने बादलों और तेज हवाओं के कारण दिन में ही वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। बारिश थमने के बाद दफ्तरों से निकले लोगों की भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी, जिससे देर शाम तक कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही।

प्रशासन ने हालात का जायजा लेते हुए राहत कार्य शुरू करने की बात कही है। प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं की बहाली के प्रयास जारी हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने नुकसान की भरपाई के लिए प्रभावित लोगों की मदद का आश्वासन दिया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page