Connect with us

गोरखपुर

मिशन शक्ति और पोषण माह के तहत निकली भव्य रैली, बच्चों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। महिलाओं को सशक्त बनाने और समाज में पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पोषण माह एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी क्षमा त्रिपाठी ने किया। रैली के दौरान बच्चों और महिलाओं ने आकर्षक झांकियों के माध्यम से “संतुलित आहार – स्वस्थ परिवार” का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया और “स्वस्थ भारत, पोषित भारत” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम में बच्चों को पोषण से जुड़ी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के क्षमता संवर्द्धन हेतु आयोजित क्विज प्रतियोगिता में विजेता कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।  के अंतर्गत बेहतर केंद्र संचालन करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Loading...

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कवलदीप नारायण, खंड विकास अधिकारी सत्यकाम तोमर, प्रभारी सीडीपीओ क्षमा त्रिपाठी, सुपरवाइजर यशवंता देवी, ब्लॉक समन्वयक वैंकटेश शुक्ला, प्रोग्रेसिव फाउंडेशन के अनिल मिश्रा, तथा रॉकेट लर्निंग की मंदाकिनी पांडेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान, सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उत्साहपूर्वक शामिल हुईं। वक्ताओं ने कहा कि “सशक्त महिला और पोषित बालक ही सशक्त भारत की पहचान हैं”। रैली ने समाज को यह संदेश दिया कि पोषण केवल भोजन नहीं, बल्कि एक स्वस्थ भविष्य की नींव है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page