Connect with us

गाजीपुर

बहरियाबाद पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

बहरियाबाद गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरियाबाद पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 12 सितंबर को उपनिरीक्षक सलाहुद्दीन ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए फौजदारी मुकदमा संख्या 82/22, धारा 323, 504 भादवि थाना बहरियाबाद से संबंधित दोनों वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रदीप पुत्र रामलाल यादव और सूरत लाल उर्फ डब्बू पुत्र मोतीलाल, निवासी ग्राम बेलहरा, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को संबंधित मुकदमे में वांछित वारंटी होने के आधार पर गिरफ्तार किया।

Loading...

पुलिस की कार्रवाई के बाद दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा न्यायालय से संबंधित मामलों में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सलाहुद्दीन मय हमराह पुलिस टीम, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर शामिल रही।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page