वाराणसी
भारतीय पथ विक्रेता संघ की बैठक हुई संपन्न
वाराणसी। भारतीय पथ विक्रेता संघ वाराणसी की एक बैठक मैदागिन के पथ विक्रेताओं के साथ नक्खास (लोहटिया) स्थित श्री राजेंद्र प्रसाद गुप्ता (कुल्लू) जीके आवास पर संपन्न हुई
बैठक में पीएम स्व निधि योजना के अंतर्गत द्वितीय ऋण प्राप्त करने हेतु लाभार्थियों को जागरूक किया गया व जिन पथ विक्रेताओं की प्रोफाइलिंग (स्वनिधि से समृद्धि) योजना तक एवं फैमिली प्रोफाइलिंग नहीं हुई है उन पथ विक्रेताओं को प्रोफाइलिंग की जानकारी दी गई तथा निवेदन किया गया कि जोन वार जब भी शिविर का आयोजन हो तो अधिक से अधिक संख्या में पथ विक्रेता बंधु उस शिविर में जाकर योजना का लाभ ले
बैठक की अध्यक्षता श्री राजेंद्र प्रसाद गुप्ता कुल्लू जी ने की तथा संचालन संस्था के अध्यक्ष बांकेलाल संयोजक आशीष कुमार गुप्ता ने किया बैठक में प्रमुख रूप से रोशन अग्रहरि,लक्खू सोनकर, गुड्डू चौहान, सीमा पांडे ,देवेंद्र शाह,शशि भूषण जी, मनोज प्रजापति, शिव कुमार जयसवाल, सुरेश कुमार भारती, सुनील केशरी सहित सैकड़ों पथ विक्रेता बंधु उपस्थित थे।
