Connect with us

गाजीपुर

नंदगंज में एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

क्षेत्रीय बैंकिंग सेवाओं को मिलेगा नया विस्तार

नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। भारत के अग्रणी निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक का बुधवार को नंदगंज में अपनी 15वीं नई शाखा का शुभारंभ हुआ। यह क्षेत्र में आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है ‌।

नंदगंज में एचडीएफसी बैंक की नयी शाखा का उद्घाटन वाराणसी कमिश्नर एस. राज.लिंगम द्वारा फीता काटकर किया गया।उनके साथ बैंक के जोनल हेड मनीष टंडन, क्लस्टर हेड कृष्ण कुमार मिश्रा, बाजारके  गणमान्य नागरिक, ग्राहक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।

मुख्य अतिथि वाराणसी कमिश्नर एस. राज. लिंगम ने बैंक के उद्घाटन सम्बोधन में कहा कि  एचडीएफसी बैंक की वित्तीय समावेशन और ग्राहकों को सुलभ, सुरक्षित एवं आधुनिक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इससे क्षेत्र के लोगों को विकास के मार्ग पर अग्रसर होने में काफी मदद मिलेगी।

एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड मनीष टंडन एवं क्लस्टर हेड कृष्णा कुमार मिश्रा ने अपने सम्बोधन में बताया की भारत के प्रमुख निजी बैंकों में से एचडीएफसी बैंक एक है। जो अपने ग्राहकों को आधुनिक, सुरक्षित और विश्वसनीय बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है ।

नंदगंज शाखा के शाखा प्रबंधक मंजित सिन्हा ने बताया कि इस बैंक शाखा में बचत खाता, चालू खाता, सावधि जमा, ऋण सेवाएं, डिजिटल बैंकिंग सहायता सहित विभिन्न बैंकिंग उत्पाद और सेवाएं उपलब्ध कराएगी। जिससे स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, किसानों एवं युवाओं को बहुत ही लाभ मिलेगा।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने भी एचडीएफसी बैंक की शाखा खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इससे बैंकिंग कार्यों में सुविधा होगी तथा क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा ।

इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक नंदगंज शाखा के उप शाखा प्रबंधक मनोज कुमार उपाध्याय, कैशियर आयुषी अग्रवाल, पर्सनल मैनेजर अजीत कुमार राय अनूप दुबे, संतोष जायसवाल, मनीष जायसवाल ,सुहेल शमीम, सत्यम जायसवाल तथा फौजदार यादव एवं मनोज आदि उपस्थित रहें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page