Connect with us

दुर्घटना

तेज रफ्तार कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र के मनियारीपुर निवासी सतेन्द्र कुमार उर्फ खंखन्नू (35) की देर रात एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा जगतपुर प्राथमिक विद्यालय के सामने उस समय हुआ, जब वह अपनी बहन के घर से बाइक से वापस लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सतेन्द्र कुमार बैरवन मोहनसराय स्थित अपनी बहन रमवंती देवी के घर गए थे। देर रात वह अपने घर लौट रहे थे, तभी रोहनिया की ओर से तेज गति से आ रही एक वैगनआर कार ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही रोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल मंडलीय अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार और उसके चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। उनकी माता सहोदरा देवी, पत्नी रेखा देवी और बच्चों स्वतंत्र कुमार, शताब्दी पटेल, लक्ष्मी व आर्या का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, सतेन्द्र परिवार के मुख्य सहारा थे और उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया तत्पश्चात अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के लिए शव को परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है। उल्लेखनीय है कि मृतक की पत्नी रेखा देवी पूर्व ग्राम प्रधान रह चुकी हैं, जिससे क्षेत्र में इस घटना को लेकर व्यापक संवेदना व्यक्त की जा रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page