Connect with us

दुर्घटना

तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी 19 वर्षीय छात्र आंशू राजभर की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दुर्घटना कबिरामपुर गांव मोड़ के पास हुई, जिससे परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंशू राजभर शनिवार को अपनी बाइक से शिवपुर सब्जी मंडी जा रहा था। इसी दौरान बाबतपुर-कबिरामपुर मार्ग से बड़ागांव की ओर आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि आंशू की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त बोलेरो ने इससे पहले भी एक अन्य बाइक सवार को टक्कर मारी थी और तेज गति से भाग रही थी।

Loading...

मृतक आंशू राजभर बीएससी का छात्र था और अपने दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई आदित्य राजभर इंटर फाइनल का छात्र है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई गई है। पिता दीपक राजभर करीब 6 बिस्से जमीन से परिवार का भरण-पोषण करते हैं और बच्चों की पढ़ाई के लिए नयेपुर बाजार में किराए का कमरा लेकर टेलरिंग का कार्य भी करते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही माता रेशमा राजभर का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page