Connect with us

वाराणसी

छठ पूजा में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र व पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा घाटों का किया गया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी। पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र तथा पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के साथ आगामी त्यौहार छठ पूजा में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत थाना चौबेपुर क्षेत्र में मारकण्डेय महादेव कैथी घाट, संगम घाट तथा सरसौल घाट का निरीक्षण किया गया। पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र तथा पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा छठ पूजा घाटों पर गहरे जल स्तर वाले स्थान पर सुरक्षा हेतु बैरिकेडिंग तथा लाइटिंग की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही त्वरित सूचना संप्रेषण हेतु पुलिस कंट्रोल रुम, पीएस सिस्टम और खोया पाया केन्द्र की व्यवस्था हेतु आदेशित किया गया। छठ पूजा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यातायात एवं पार्किंग हेतु व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। घाटों पर सुरक्षा के दृष्टिगत गोताखोर एवं महिला पुलिस, पी.ए.सी. की व्यवस्था हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा छठ पूजा के दौरान घाटों पर प्रशासन द्वारा दिए जाने वाले निर्देशों का पालन, निर्धारित स्थलों पर वाहन पार्किंग, बिजली के उपकरणों को न छूने, घाटों पर अतिशबाजी न करने, अफवाहो को न फैलाने तथा सावधानियां बरतने हेतु अपील की गई । साथ ही पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र तथा पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा सर्वसाधारण को छठ पूजा की शुभकानाएं दी गयी। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी पिण्डरा, प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर तथा पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Loading...

वाराणसी ग्रामीण पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page