गाजीपुर
दिलदारनगर में 458 ग्राम हेरोइन के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार
एएनटीएफ और दिलदारनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा
गाजीपुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ गाजीपुर और थाना दिलदारनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक कथित शातिर तस्कर को 458 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर को एएनटीएफ के उपनिरीक्षक शमी अशरफ शेख और थाना दिलदारनगर के उपनिरीक्षक राजितराम यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दिलदारनगर-बौअरा मोड़ के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. अकलीम खां पुत्र स्व. मो. मंसूर खां, निवासी बहुअरा, थाना दिलदारनगर, गाजीपुर, उम्र करीब 29 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 458 ग्राम हेरोइन बरामद होने का पुलिस ने दावा किया है।
NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने बरामदगी के संबंध में थाना दिलदारनगर में मु.अ.सं. 187/2026, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में एएनटीएफ गाजीपुर के उपनिरीक्षक शमी अशरफ शेख मय टीम तथा थाना दिलदारनगर के उपनिरीक्षक राजितराम यादव मय पुलिस टीम शामिल रहे।
