Connect with us

गोरखपुर

चोरी की वेल्डिंग मशीन और कॉपर वायर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

खोराबार पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बढ़ाई

गोरखपुर। खोराबार थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की लाल रंग की एक वेल्डिंग मशीन और कॉपर वायर के चार टुकड़े बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरजीत निषाद निवासी छितौना, थाना खोराबार और राम नरायन निवासी सीरीपुरा सुखपुरा, थाना सुखपुरा, जनपद बलिया, हाल पता गोदाम बल्ली चौराहा, थाना खोराबार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 18/19 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने वादी की लाल रंग की वेल्डिंग मशीन और कॉपर वायर के चार टुकड़े चोरी कर लिए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित की तहरीर पर खोराबार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान आरोपियों के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अमरजीत निषाद का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ खोराबार थाने में वर्ष 2026 के दो तथा वर्ष 2025 और 2023 का एक-एक मुकदमा दर्ज है। वहीं दूसरे आरोपी राम नरायन के खिलाफ भी खोराबार थाने में चोरी से संबंधित एक मुकदमा दर्ज है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और उनके खुलासे के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया गया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page