Connect with us

गाजीपुर

टीन शेड लदे टोटो से टकराई साइकिल

Published

on

Loading...
Loading...

15 वर्षीय किशोर का हाथ बुरी तरह कटा

NH-31 पर बड़की बारी के पास हादसा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

मुहम्मदाबाद, गाजीपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर रविवार शाम बड़की बारी के पास सड़क किनारे खड़े टीन शेड लदे टोटो से साइकिल टकराने से 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके हाथ में गंभीर चोट आई और हाथ बुरी तरह कटकर लटक गया। घटना के बाद मौके पर काफी रक्तस्राव होने से अफरा-तफरी मच गई।

बड़की बारी निवासी गौरव यादव का पुत्र अजीत (15) रविवार शाम करीब चार बजे अपने दोस्त के साथ साइकिल से अहिरौली जा रहा था। इसी दौरान बड़की बारी के पास उसकी साइकिल सड़क किनारे खड़े टीन शेड लदे टोटो से टकरा गई। टक्कर के बाद अजीत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन-फानन में घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुहम्मदाबाद लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Advertisement

घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हादसे ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़े वाहनों और सामान लदे वाहनों से उत्पन्न होने वाले संभावित खतरे को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page