Connect with us

भदोही

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा में डीएम सख्त

Published

on

Loading...
Loading...

लापरवाही पर अधिकारियों को चेतावनी

फैमिली आईडी और निर्माण कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, समय पर सुधार के निर्देश

भदोही। जिलाधिकारी शैलेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर संचालित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान निर्माण कार्य, पूर्वांचल विकास निधि, सड़क-सेतु निर्माण, क्रिटिकल गैप निधि, उद्यान, कृषि, मत्स्य और आश्रय समेत विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई।

फैमिली आईडी और निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी बीडीओ को फैमिली आईडी से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीएम डैशबोर्ड पर बी, सी और डी श्रेणी में आने वाले विभागों को ए श्रेणी में लाने के निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

सेतु निर्माण और नई सड़कों के कार्यों में धीमी प्रगति पर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा में डीएम ने पात्र लाभार्थियों को ही योजना का लाभ देने पर जोर दिया। अपात्रों का चयन मिलने पर धनराशि की वसूली और संबंधित बीडीओ की जवाबदेही तय करने की चेतावनी दी।

Advertisement

डीएम ने गौशालाओं के नियमित निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और सभी कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता व मानकों के अनुरूप कार्य कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ बालगोविंद शुक्ल, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, डीडीओ सपना अवस्थी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page