Connect with us

गाजीपुर

शादियाबाद थाने के उप-निरीक्षक राजबली यादव का हार्ट अटैक से निधन

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, अंतिम संस्कार के लिए पैतृक आवास भेजा गया पार्थिव शरीर

गाजीपुर। शादियाबाद थाने में तैनात उप-निरीक्षक राजबली यादव का 20 सितंबर को हार्ट अटैक आने के बाद वाराणसी के वर्धन हॉस्पिटल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह मूल रूप से गोरखपुर जनपद के निवासी थे। उनके निधन की सूचना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

Loading...

21 सितंबर को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस लाइन गाजीपुर स्थित शहीद स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक गाजीपुर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर और प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नम आंखों से दिवंगत उप-निरीक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत दरोगा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक निवास स्थान रवाना कर दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page