Connect with us

भदोही

सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Published

on

Loading...
Loading...

दानुपुर, अभोली और सुरियावां में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए जनभागीदारी का संदेश

भदोही। जिलाधिकारी शैलेष कुमार के मार्गदर्शन में जनपद में सेवा संकल्प अभियान के तहत जनजागरूकता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और सामाजिक सरोकारों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

इसी क्रम में 20 सितंबर 2026 को भदोही विधानसभा क्षेत्र के दानुपुर बाजार, अभोली बाजार और सुरियावां स्थित अटल चौक पर नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलाकारों ने रोचक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को जनकल्याण, सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी और शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रमों का नेतृत्व टीम लीडर आनंद कुमार चौधरी ने किया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजनाओं के लाभ, पात्रता और उनसे जुड़ने की प्रक्रिया के बारे में सरल तरीके से जानकारी दी गई। कलाकारों ने पात्र लोगों से संबंधित विभागों से संपर्क कर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

तीनों स्थानों पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रमों में सहभागिता की। लोगों ने नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए इन्हें जनहितकारी संदेशों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का माध्यम बताया।

Advertisement

सेवा संकल्प अभियान के तहत पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने के लिए जागरूकता गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page