Connect with us

गाजीपुर

गेमिंग के नाम पर 1.10 लाख की साइबर ठगी

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस ने पीड़िता को वापस कराई रकम

गाजीपुर साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई, फ्रॉड की रकम होल्ड कर कोर्ट के आदेश से खाते में कराई वापस

गाजीपुर। ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हुई महिला को गाजीपुर साइबर सेल की कार्रवाई से 1 लाख 10 हजार रुपये वापस मिल गए। ठगी की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने ऑनलाइन साइबर शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रकम को होल्ड करा दिया था।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी रीना चौहान पत्नी संतोष चौहान के साथ ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर यूपीआई के माध्यम से 1.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। ठगी का पता चलते ही पीड़िता ने साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद जनपदीय साइबर सेल ने संबंधित खातों और लेनदेन की जानकारी जुटाते हुए कार्रवाई शुरू की। पुलिस के प्रयास से ठगी की गई 1,10,000 रुपये की पूरी धनराशि होल्ड करा दी गई। इसके बाद न्यायालय के आदेश के क्रम में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर रकम पीड़िता के बैंक खाते में वापस कराई गई।

Advertisement

पूरी धनराशि वापस मिलने पर पीड़िता ने राहत की सांस ली और साइबर सेल की टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन गेमिंग, निवेश, इनाम, लॉटरी अथवा किसी अन्य माध्यम से संदिग्ध लिंक या भुगतान के झांसे में न आएं। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। समय रहते शिकायत करने से ठगी की रकम को होल्ड कराने की संभावना बढ़ जाती है।

धनराशि वापस कराने की कार्रवाई प्रभारी साइबर सेल गाजीपुर एवं उनकी टीम द्वारा की गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page