Connect with us

गाजीपुर

कासिमाबाद पुलिस ने वांछित अभियुक्त को दबोचा

Published

on

Loading...
Loading...

कासिमाबाद (गाजीपुर)। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कासिमाबाद पुलिस ने बुधवार को वांछित अभियुक्त भरत चौरसिया को गिरफ्तार किया। मामला मुकदमा अपराध संख्या 268/2025 धारा 376 भा0द0वि0 से संबंधित था।

अभियुक्त भरत चौरसिया (30 वर्ष) पुत्र राकेश चौरसिया, निवासी ग्राम अंधावा, थाना महेवाघाट, जनपद कौशांबी को मुखबिर खास की सूचना पर सिविल लाईन बस स्टैण्ड (चाय की दुकान के पास) जनपद प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को थाना कासिमाबाद लाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading...

अपराधिक इतिहास के अनुसार, भरत चौरसिया पर पहले से ही मु0अ0सं0 268/2025 धारा 376 भादवि0 थाना कासिमाबाद, गाजीपुर में मामला दर्ज था। गिरफ्तारी में उप निरीक्षक पुष्पेश चंद्र दूबे मय हमराह की टीम शामिल रही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page