गाजीपुर
कासिमाबाद पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
धरवार कलां अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान बलिया निवासी युवक दबोचा गया
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक तेज कुमार अपनी टीम के साथ धरवार कलां अंडरपास के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मु0अ0सं0 278/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्त अंकुश चौहान (18 वर्ष) पुत्र बसंतलाल चौहान, निवासी ग्राम मीरनगंज (दीगरचा), थाना रसड़ा, जनपद बलिया को कासिमाबाद चौराहे से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक तेज कुमार एवं थाना कासिमाबाद की पुलिस टीम शामिल रही।
