Connect with us

गाजीपुर

जयदेश अखबार की खबर का असर: हाजीपुर बाजार में सड़क व नाली निर्माण कार्य शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

धरना-प्रदर्शन के बाद प्रशासन हरकत में आया, जलभराव से लोगों को मिली राहत

बहरियाबाद (गाजीपुर)। हाजीपुर बाजार में जलभराव और बदहाल सड़क की समस्या को लेकर हुए धरना-प्रदर्शन और अनशन के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़क पर जलनिकासी की व्यवस्था करने के साथ ही मरम्मत एवं नाली निर्माण का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। स्थानीय लोगों ने इसे जनआवाज और समाचार पत्र ‘जयदेश’ में लगातार प्रकाशित खबरों का सकारात्मक असर बताया है।

तेज बारिश के कारण हाजीपुर बाजार स्थित सड़क पर जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई थी। इसको लेकर ग्रामीणों और शब्दभेदी सेना के नेतृत्व में उग्र धरना एवं अनशन किया गया। बाद में तहसीलदार जखनियां के आश्वासन पर अनशनकारियों ने दूध पीकर अपना आंदोलन समाप्त किया।

मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर रघुनंदन सिंह, जिला पंचायत विभाग के सुशील सिंह तथा अन्य अधिकारियों ने जलनिकासी की व्यवस्था कराई। सड़क पर ईंट के टुकड़े डलवाने के साथ दो ट्रक गिट्टी गिरवाकर उसे फैलाने का कार्य शुरू कराया गया, जिससे राहगीरों का आवागमन सुगम हो सके।

Advertisement

अधिकारियों ने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि बरसात समाप्त होने के बाद सड़क का स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कार्य कराया जाएगा।

हाजीपुर बाजार से भाला खुर्द, सरसौली, टंडवा भवानी सिद्धपीठ होते हुए खरिहानी बाजार तक जाने वाला यह मार्ग लंबे समय से गड्ढों और जलभराव के कारण जर्जर हो चुका था। लगभग 500 मीटर हिस्से में पानी भरे रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

शब्दभेदी सेना के अध्यक्ष नवीन चौहान तथा ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर ‘जयदेश’ अखबार ने लगातार प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किए।

Advertisement

उन्होंने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र मिश्रा एवं संवाददाता डॉ. मुमताज अहमद का आभार व्यक्त किया।

धरना-प्रदर्शन में डॉ. संजय कनौजिया (जिला अध्यक्ष, समाजवादी मजदूर सभा), जिला पंचायत सदस्य रामकिशुन सोनकर, ग्राम प्रधान संजय सोनकर, रामजन्म चौहान, प्रेमचंद चौहान, रामजी मिश्रा, अरुण चौहान, सफाउद्दीन, अनिल यादव, मदन गाजीपुरी, चंद्रभूषण यादव, राजन कनौजिया, रंजीत यादव, डॉ. जयप्रकाश राजभर, गीता प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं उपस्थित लोगों ने समाजसेवी नवीन चौहान को जनहित की इस पहल के लिए बधाई भी दी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page