Connect with us

गाजीपुर

कर्ज अदायगी में आनाकानी पड़ी महंगी, किसान की जमीन कुर्क

Published

on

Loading...
Loading...

भीमापार (गाजीपुर)। सैदपुर तहसील अंतर्गत खजुरहट गांव में बुधवार को एक किसान द्वारा बैंक ऋण का भुगतान न करने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी कृषि भूमि को कुर्क कर खेत में लाल झंडी गाड़ दी।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी धर्मपाल यादव पुत्र कन्हैया यादव ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, भीमापार शाखा से 10.44 लाख का कृषि ऋण लिया था। ऋण की किश्तों का भुगतान न होने पर बैंक द्वारा राजस्व वसूली प्रमाण पत्र (आरसी) जारी कर तहसील प्रशासन को प्रेषित किया गया।

एसडीएम सैदपुर के निर्देश पर हल्का अमीन द्वारा किसान को कई बार नोटिस जारी किए गए और व्यक्तिगत रूप से समझाने का भी प्रयास किया गया। बावजूद इसके जब धर्मपाल यादव ने कर्ज चुकाने से साफ इनकार कर दिया, तो प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया।

Advertisement

बुधवार को नायब तहसीलदार अजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में तहसील प्रशासन, बैंक अधिकारी और पुलिस बल की मौजूदगी में किसान की कृषि भूमि को कुर्क कर खेत में प्रतीक स्वरूप लाल झंडी गाड़ी गई। कार्रवाई में संग्रह अमीन संतोष पांडेय, बैंक शाखा प्रबंधक रजत कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय वसूली अधिकारी कमलेश कुमार और स्थानीय पुलिस बल शामिल रहे।

नायब तहसीलदार वर्मा ने कहा कि किसान को समय-समय पर चेतावनी दी गई थी, लेकिन भुगतान न होने के चलते मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्ज न चुकाने वाले अन्य किसानों के विरुद्ध भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद से क्षेत्र के अन्य ऋणग्रस्त किसानों में भी खलबली मची हुई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page